Aegis Certified Wheat seeds Front

प्रमाणित गेहूं बीज़ डीबीडब्ल्यू 327 (DBW 327) गेहूं की एक उन्नत और उच्च पैदावार देने वाली किस्म है, जिसे “करण शिवानी” के नाम से भी जाना जाता है।यह किस्म गर्मी और सूखे के प्रति सहनशील है, जो बदलते मौसम में भी बेहतरीन पैदावार देती है।

प्रमुख विशेषताएं:
पैदावार:
इसकी औसत उपज लगभग 79.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर (करीब 31 से 32 क्विंटल प्रति एकड़) है, और संभावित पैदावार 87.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है।
फसल अवधि: यह किस्म बुवाई के लगभग 150 से 155 दिनों में पूरी तरह पककर तैयार हो जाती है।
पौधे की ऊंचाई: पौधे की औसत ऊंचाई 95 से 100 सेंटीमीटर होती है, जिससे यह आसानी से गिरती नहीं है।
पोषक तत्व: इसमें जिंक (40.6 पीपीएम) और आयरन (39.4 पीपीएम) की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता: यह पीला रतवा (Yellow Rust), भूरा रतवा और करनाल बंट जैसी बीमारियों के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी है।
बुवाई की सही समय: सिंचित क्षेत्रों में इसकी बुवाई के लिए 20 अक्टूबर से 5 नवंबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है।
बीज की मात्रा: प्रति एकड़ लगभग 40 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।