Aegis Certified Wheat seeds Front

प्रमाणित गेहूं बीज़ पीबीडब्ल्यू 343 (PBW -343)की विशेषताएँ:-
पैदावार: यह किस्म औसतन 23 से 26 क्विंटल प्रति एकड़ तक का शानदार उत्पादन देती है।
पौधे की ऊंचाई: पौधे की लंबाई लगभग 100 सेमी (3 फुट) होती है, जिससे फसल के गिरने की आशंका कम रहती है।
पकने का समय: यह फसल लगभग 155 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
बुवाई और बीज की मात्रा
बुवाई का समय: नवंबर का दूसरा हफ्ता (1 नवंबर से 30 नवंबर तक) बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
बीज दर: सीड ड्रिल (Seed Drill) से बुवाई करने पर 30 से 32 किलोग्राम प्रति एकड़ और छिटकवाँ विधि से बुवाई करने पर 40 किलोग्राम प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता होती है।
देरी से बुवाई होने पर 45 किलोग्राम प्रति एकड़ तक बीज लग सकता है।