
प्रमाणित गेहूं बीज़ पीबीडब्ल्यू 502 (PBW 502):
गेहूं की एक उन्नत और लोकप्रिय किस्म है, जिसे मुख्य रूप से समय पर बुवाई और सिंचित क्षेत्रों के लिए विकसित किया गया है।
मुख्य विशेषताएं :
पकने की अवधि: यह फसल लगभग 126 से 135 दिनों में पककर पूरी तरह तैयार हो जाती है।
पौधे की ऊंचाई: पकने पर इस किस्म के पौधों की औसत ऊंचाई 80 से 90 सेंटीमीटर होती है।
पैदावार: इसकी औसत पैदावार लगभग 46 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर (या अच्छी देखरेख में अधिक) होती है।
प्रोटीन की मात्रा: इसके दानों में लगभग 12% से 13% तक प्रोटीन पाया जाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता : यह किस्म धारी जंग (Yellow Rust) और पत्ती जंग (Brown/Leaf Rust) के प्रति अच्छा प्रतिरोध रखती है।यह करनाल बंट (Karnal Bunt) से भी बचाव करती है, हालांकि इसे खुले कंडुआ (Loose Smut) के हमलों से बचाने के लिए उचित सावधानी बरतनी चाहिए।
